शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में कल शाम भानगढ़ में बंटी तोमर होटल के सामने कार से कुचलने से एक आदिवासी बालिका की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम 6 बजे 12 वर्षीय मृतिका रेखा पुत्री मानसिंह जब सड़क पार कर रही थी तो तेज गति से आ रही अज्ञात कार ने उसे बुरी तरह कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक कार भगा ले गया। पुलिस ने इस मामले में फरियादी श्रीमति गौनाबाई पत्नि गणेश आदिवासी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध भादवि की धारा 304 ए का मामला दर्ज कर लिया है।
कार से कुचलकर आदिवासी बालिका की मौत, गाड़ी लेकर चालक भागा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News
- वनाग्नि सुरक्षा संदेश के साथ टेनिस बॉल T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, बदरवास बनी विजेता / Shivpuri News
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
- देहात पुलिस ने 20.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, कीमत 2 लाख रुपए / Shivpuri News<br>





Be First to Comment