Press "Enter" to skip to content

एनएसयूआई ने एसडीएम तोमर को सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया महाविद्यालय कोलारस में बल्लभ भवन भोपाल द्वारा बीएससी एवं वाणिज्य कक्षाऐं सत्र 2018-19 में चालू किये जाने के आदेश के बाद महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। 
बताया जाता है कि न तो वित्तीय स्वीकृति पत्र आया और न ही प्रवेश प्रक्रिया का कोई आदेश। इसी सत्र में प्रवेश दिये जाने की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी तोमर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में विधायक प्रतिनिधि ओ.पी. भार्गव के साथ छात्र नेता आदित्य दुबे, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष गोलू गौड़, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष अभिषेक जैन, मीडिया प्रभारी राहिल कुर्रेशी, सचिव राजा मंसूरी, सचिव रीतेश गुप्ता, अभिषेक जैन-2, मनु जैन, धु्रव जैन, रोहित वैरागी, अनिल वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, अरविन्द लोधी, अवन्तसिंह, दीपक वत्स, मोहित भार्गव, सहित अनेक एनएसयूआई के छात्र उपस्थित थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!