भोपाल। पूर्व सीएम बाबूलाल गौर ने मंगलवार को कहा कि वे
अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उनके साथ राघवजी और लक्ष्मीकांत शर्मा भी
भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। गौर ने कहा कि पार्टी को राघवजी और
लक्ष्मीकांत शर्मा को वापस लेना होगा। हालाकि इस मामले में भाजपा की ओर से
कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि 75 का फार्मूले के आधार पर
बाबूलाल गौर से इस्तीफा ले लिया गया था। इसके बाद से ही वे विधानसभा सहित
अन्य मोर्चो पर सरकार को घेरते रहे हैं।
राघवजी और लक्ष्मीकांत तीनों लड़ेंगे चुनाव -बाबूलाल गौर
टैग: भोपाल



