Press "Enter" to skip to content

बहन की हरकतों से परेशान था भाई पत्नी संग किया सुसाइड

बहन की हरकतों से परेशान था भाई, प्रेग्नेंट पत्नी संग किया सुसाइडजगराओं/लुधियाना.बहन की गलत हरकतों से गांव में हो रही बदनामी
से दुखी युवक ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी के साथ एक ही रस्सी और एक ही हुक से
लटककर जान दे दी। पति से तलाक के बाद बहन मायके में ही रह रही थी। इसी
दौरान उसके एक फाइनेंसर से संबंध हो गए थे, इसका गांव विरोध कर रहा था।  
क्या है मामला…
– मामला थाना हठूर के गांव डल्ला का है। पुलिस को मौके से 10 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला।
– गुरुवार सुबह सवा 6 बजे मां ने बरामदे में बेटे और बहू को लटके देखा।
– सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मृतक की बहन को हिरासत में ले लिया है। फाइनेंसर पर भी केस होगा।
– गांव डल्ला के ट्रक ड्राइवर गुरदीप की शादी जनवरी में हरमीत से हुई थी। गुरदीप की दो बहनें हैं।
– साहनेवाल बिहाई बहन मंदीप कौर का डेढ़ साल पहले तलाक हो गया था।
– तलाक के बाद मंदीप 8 साल के बेटे संग मायके में रहने लगी। मायके में गुरदीप, उसकी पत्नी और मां रहती है।
– यहां तलाकशुदा बहन मंदीप के संबंध रायकोट के एक फाइनेंसर से बन गए थे।
– गुरदीप की गैरहाजिरी में फाइनेंसर बहन से मिलने घर आने लगा था। इससे बदनामी हो रही थी।
10 पेज का सुसाइड नोट
– सुसाइड में गुरदीप ने लिखा है कि उसकी बहन मंदीप की गलत हरकतों के कारण जल्दी शादी कर दी थी।
– बहन ने शादी के बाद भी ससुराल में किसी से संबंध बना लिए थे। इससे उसका तलाक हो गया।
– डेढ़ साल से वह मायके में रह रही थी। उसके एक फाइनेंसर मुनीश गर्ग से संबंध हो गए थे।
– ये सब मेरी पत्नी और गांव वालों को पसंद नहीं था। इससे घर में क्लेश होता था।
– कई बार बहन को समझाया लेकिन वह नहीं सुधरी। फिर मैं क्या करता कुछ समझ नहीं आ रहा था।
– मैं और बदनामी बर्दाश्त नहीं कर सकता था। इसलिए मैंने यह कदम उठाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!