शिवपुरी-नगर पालिका परिषद शिवपुरी अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) बीएससी घटक के पात्र हितग्राहियों को अपने भूखण्डों पर भवन बनाने हेतु शासन निर्देशानुसार किश्तों की राशि जारी की जा रही है। लेकिन शिकायत प्राप्त हुई है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा पात्र हितग्राहियों से अनेतिक रूप से राशि मांगी जा रही है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवपुरी ने बताया कि योजना के तहत हितग्राहियों को नि:शुल्क लाभ प्रदाय किया जा रहा है। लेकिन किसी पात्र हितग्राहियों से किसी व्यक्ति द्वारा राशि मांगे जाने पर तत्काल उसकी शिकायत कार्यालय नगर पालिका शिवपुरी में दर्ज कराए। जिससे संबंधित के विरूद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जा सके।






Be First to Comment