Press "Enter" to skip to content

डंपर की टक्कर से युवक घायल

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मनियर टोल टेक्स के पास सोमवार की रात एक डंपर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए सड़क पर जा रहे युवक में टक्कर मार दी। घटना में युवक घायल हो गया और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू  कर दी है। 
धु्रव पुत्र मुरारीलाल शर्मा (33) निवासी मनियर टोल टेक्स के पास शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह सोमवार की रात किसी काम से जा रहा था जैसे ही वह घर से निकला और सड़क पर आया तो डंपर के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया, लेकिन उसका नंबर घायल ने देख लिया। घायल को परिजन अस्पताल लाए और उपचार के बाद कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!