
गाली गलौंच करते हुए मारे चांटे,
शिवपुरी। शहर कोतवाली अंतर्गत सियाराम बाबा कुटिया बायवास रोड पर राजेश गुप्ता पुत्र स्व. मानिकचंद गुप्ता समोसे कचौड़ी का होटल संचालित करता है। सोमवार की देर शाम 7 बजे के करीब सोबरन सिंह रावत निवासी चंद्रा कॉलोनी अपने साथी के साथ दो-दो समोसे ले लिए और खाने के बाद चलने लगे जब राजेश ने उससे पैसे मांगे तो उन्होंने गाली गलौंच करने लगे और राजेश में चांटे मार दिए। इसके बाद गर्म तेल राजेश के ऊपर उड़ेल दिया जिससे राजेश के बायं पैर, घुटने, माथे और गालों में जल गया। जब राजेश का भाई विनोद उसने बचाने आया तो उसके यहां भी चोटें आई। फरियादी ने घटना की शिकायत कोतवाली पहुंचकर कराई। सोबरन सिंह तीन लोगों पर भादवि की धारा 327, 294, 323, 324, 427, 506, 34 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment