
शिवपुरी। करैरा क्षेत्र के सिल्लारपुर तिराहे पर आज सुबह एक ट्रक क्रमांक यूपी 93 बी 1076 के चालक ने ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार ग्राम करई का निवासी एक युवक और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें डायल 100 की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने ट्रक का पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। हालांकि घायलों के नाम ज्ञात नहीं हो सके। पुलिस का कहना था कि घायल सीधे अस्पताल पहुंचे हों जिस कारण उनके नाम थाने पर नहीं आए।






Be First to Comment