गुना। जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना बल्लू चौहान शुक्रवार को बमोरी ब्लाक में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता खराब मिलने पर उन्होंने आरईएस एई को फटकार लगाई, तो निर्माण एजेंसी का भुगतान रोकने के निर्देश भी दिए। दरअसल, बमोरी क्षेत्र के ग्रामवासियों द्वारा लंबे समय ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग गुना द्वारा निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता घटिया होने के संबंध में लगातार शिकायतें की जा रही थीं। इसी क्रम में जिपं अध्यक्ष अर्चना बल्लू चौहान ने ग्राम श्यामापुरा से हिरनोदा व बमोरी रोड से बिरजा बमोरी में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ विभाग के सहायक यंत्री भी उपस्थित थे। सड़कों के निरीक्षण में पाया गया कि निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता घटिया स्तर की है। शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के विपरीत सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इस पर उन्होंने संबंधित सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा गुना को फटकार लगाते हुए गुणवत्ता में सुधार लाने और संबंधित ऐजेंसी का भुगतान रोकने के निर्देश दिए।
बॉक्स..
बंद मिले विद्यालय
इधर, जिपं अध्यक्ष द्वारा प्राथमिक विद्यालय चमरूआ व माध्यमिक विद्यालय महोदरा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों शालाएं दोपहर 2.30 बजे बंद पाई गईं। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल जिपं प्रभारी सीईओ को दी, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
फोटो-
2212जीयूएनए-15, गुना। बमोरी ब्लाक में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करतीं जिपं अध्यक्ष।
—





Be First to Comment