शिवपुरी। पुलिस थाना सुभाषपुरा क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में बाईक पर सवार युवती की मारूति कार की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाईक सवार युवक घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मारूति कार चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। पुलिस थाना सुभाषपुरा में फरियादी रोशन पुत्र गोपाल नामदेव निवासी सदर बाजार मोहना जिला ग्वालियर ने बताया कि वह अपने परिजन मालती (19) निवासी सदर बाजार ग्वालियर और विशाल नामदेव के साथ बाईक पर सवार होकर शिवपुरी की ओर जा रहे थे यह लोग जब गाराघाट पुल के निकट पहुंचे ही थे कि तभी बाईक में मारूति कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी और दुर्घटना के बाद वहां से भाग गया। इस सड़क दुर्घटना में बाईक से गिरते ही मालती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक विशाल नामदेव घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में पुलिस ने फरियादी रोशन नामदेव की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
बाईक में मारी कार ने टक्कर, युवती की मौत, युवक घायल
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>




Be First to Comment