Press "Enter" to skip to content

जुआरियों के फड़ पर पुलिस की दबिश

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने जुआ खेल रहे जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के पास से पुलिस ने ताश की गड्डी व नगदी जब्त कर जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 
फिजीकल थाना को जरिए मुखबिर के सूचना मिली कि रेल मंडी बारादी के निकट अवैध रूप से कुछ लोग जुए का फड़ जमाए हुए है और ताश की गड्डी के साथ हार-जीत का दांव पैसे रखकर लगा रहे है। इस पर तत्काल थाना फिजीकल में पदस्थ प्रआर नीरज आर्मो ने अपनी पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी तो वहां जुआ खेल रहे जफर पुत्र राजे खान निवासी इन्द्रा कॉलोनी, नीरज पुत्र हरिराम राठौर निवासी घोसीपुरा, हनीफ पुत्र शरीफ खान निवासी फिजीकल रोड़ साईंस कॉलेज के सामने शिवपुरी मिले जिनसे पुलिस ने नगद 875 रुपए की राशि व ताश की गड्डी जब्त की और पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!