नई दिल्ली। बिहार में भाजपा के साथ हाथ मिलाने के बाद
से ही जदयू के भीतर अंतर्कलह चल रहा है। शरद यादव जैसे नेता पार्टी प्रमुख
नीतीश कुमार के खिलाफ खुलकर खड़े हो गए हैं। ऐसे में उनके बागी तेवर को
देखते हुए जदयू ने राज्यसभा में पार्टी नेता पद से उन्हें हटा दिया है।
वहीं अब जदयू ने यह कह दिया है कि वह राज्यसभा से इस्तीफा दे दें।
शरद
यादव पर हमला बोलते हुए जदयू नेता अजय आलोक ने कहा कि अगर आप नीतीश कुमार
के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं तो आपको राज्यसभा से इस्तीफा दे देना
चाहिए।
अजय आलोक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर जरा सी भी
शर्म बची हो तो शरद यादव को राज्य सभा की सदस्यता छोड़ देनी चाहिए। उनके
मुताबिक, यह समय ऐसा है जब शरद यादव को अपना अहम छोड़कर राज्य सभा को
शीर्ष प्राथमिकता देनी चाहिए।
अजय आलोक ने आगे कहा, बिहार ने
निश्चित रूप से ‘महागठबंधन’ को जनादेश दिया था, मगर भष्ट्राचार में शामिल
होने के लिए नहीं। आपको बता दें भाजपा के साथ गठबंधन के बाद बागी तेवर
अपनाए हुए शरद यादव को शनिवार को जदयू ने राज्यसभा में पार्टी नेता पद से
हटा दिया। अब जदयू के सांसद आरसीपी सिंह सदन में पार्टी के नेता होंगे।
वहीं इस मामले में शरद यादव ने कहा कि वह इस तरह की चीजों को गंभीरता से
नहीं लेते।
जदयू नेता ने कहा- शर्म बची है तो शरद यादव दे दें राज्यसभा से इस्तीफा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News






Be First to Comment