जेल अधीक्षक मौर्य की पुत्री दीक्षा को प्रदेश में पांचवा स्थान
शिवपुरी। शिवपुरी निवासी जेल अधीक्षक विजय सिंह मौर्य जो वर्तमान में श्योपुर में पदस्थ हैं उनकी पुत्री दीक्षा मौर्य को उपयंत्री सिविल की परीक्षा में प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है। दीक्षा मौर्य की भोपाल नगर निगम में उपयंत्री के पद पर नियुक्ति भी हो गई है। सुश्री दीक्षा मौर्य ने आज नगर निगम में अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है। उनके उपयंत्री बनने पर शुभचिंतकों और मित्रों ने बधाई दी हैं। बधाई देने वालों में तरूण सत्ता के प्रधान संपादक डॉ. रामकुमार शिवहरे, भाजपा नेता तेजमल सांखला, जिनेंद्र जैन, अशोक कोचेटा, राजू ग्वाल, मणिकांत शर्मा, गुड्डू खान, सीटू गोयल, विवेक ओझा, दिव्या सोनी, सोनू, हिमांशु राय, प्रियंका शिवानी, डॉ. राजीव हरिओध, अशोक मंगल, डॉ. कपिल मौर्य, नीरज मौर्य आदि शामिल हैं।






Be First to Comment