Press "Enter" to skip to content

विद्या भारती से प्राप्त संस्कारों की समाज एवं देश के विकास में महती आवश्यकता है: शिरोमणी दुबे

विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद का सम्मेलन आयोजित
मुकेश केवट, कुम्भराज। विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद का सम्मेलन स्थानीय सरस्वती विघा मन्दिर कुम्भराज में रविवार को पूर्व छात्र परिषद के बेनर तले पूर्व छात्र सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य अतेंद्र सिंह तोमर ने दिया। सम्मलेन के मुख्य वक्ता सरस्वती विघा प्रतिष्ठान भोपाल प्रान्तीय उपाध्यक्ष शिरोमणि दुबे, मुख्य अतिथि राजगढ़ विभाग समन्वयक चन्द्रहर्ष पाठक, विशिष्ट अतिथि रघुनन्दन शर्मा, अध्यक्षता मुकेश कुमार केवट (अध्यक्ष पूर्व छात्र परिषद) कुम्भराज द्रारा की गई। इस अवसर पर पूर्व छात्रों को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता सरस्वती विघा प्रतिष्ठान भोपाल प्रान्तीय उपाध्यक्ष शिरोमणि दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्या भारती से शिक्षा ग्रहण करने के बाद पूर्व छात्र आज के समय में सम्पूर्ण देश एवं विदेश में प्रशासनिक, सामाजिक, तकनीकी, विज्ञान, दूरसंचार आदि क्षेत्रों में कार्यरत् होते हुए भी विद्या भारती द्वारा दिए गए संस्कारों से देश का संचालन एवं मार्गदर्शन कर रहें हैं। विद्या भारती द्वारा दिए गए संस्कार एवं नैतिक मूल्यों को समाज एवं देश की प्रगति में योगदान करना आज की महती आवश्यकता है। आज पूर्व छात्र समाज की महत्वपूर्ण श्रंखला है। हमारे प्राप्त संस्कार से परिवार एवं समाज में सकारत्मक प्रभाव बढ़ रहा है। यहां के विघार्थी सत्य के साथ समाज को प्रतिनिधित्व करने को तैयार है। स्वाभिमान के साथ भारत को जग सिरमौर बनाने गावं गावं जाने को हम सब तैयार है। इस सम्मलेन में खण्ड से आए सभी पूर्व छात्रों को संकल्प लेकर देश एवं समाज का उत्थान करना है। विद्या भारती द्वारा दिए गए संस्कारों के माध्यम से हम विद्यालय, समाज, देश, एवं राष्ट्र की उन्नति में हमारी क्या भूमिका हो सकती है, इस पर विचार किया गया। मुख्य अतिथि राजगढ़ विभाग समन्वयक चन्द्रहर्ष पाठक ने अपने उद्बोधन में पूर्व छात्रों से कहा कि आज देश को तोडऩे का जो षडय़न्त्र चलाया जा रहा है उस षडय़न्त्र के खिलाफ हमें आगे आना है। हमें एक सशक्त समाज, देष एवं राष्ट्र का निर्माण करना है। हमारा उद्देश्य होना चाहिए कि हम विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लगन एवं मेहनत से अच्छा प्रदर्शन करें एवं पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष मुकेश कुमार केवट ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने अपने अपने अनुभव साझा करते हुए पुराने दिनों को याद किया। साथ ही विघालाय और आचार्य-दीदी के समर्पण और सहयोग की उन बातों को बताया, जिनसे उनके जीवन को नई दिशा मिली। मंच संचालन बृजमोहन जी गुर्जर प्रधानचर्या गुना ने किया। पूर्व छात्र परिषद के प्रभारी मंत्री बाबूलाल शर्मा ने बताया की इस सम्मेलन में 110 पूर्व छात्र ने भाग लिया। इस मौके पर समस्त सम्मानीय एवं परम पूजनीय आचार्य दीदी एवं वरिष्ठ एवं कनिष्ठ बन्धु-भगिनी आदि मौजूद रहे। सम्मेलन का आभार कु. काजल शर्मा सचिव पूर्व छात्र परिषद ने मना।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!