Press "Enter" to skip to content

बेटी के इलाज के लिए जनसुनवाई में लगाई माँ ने गुहार

शिवपुरी। घोसीपुरा कमलागंज वार्ड 34 में रहने वाली श्रीमती ममता राठौर अपनी बेटी को लेकर जनसुनवाई पहुँची। ममता राठौर ने कलेक्टर को आवेदन देते हुए बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी कु. रुचि राठौर के पैर में गंभीर बीमारी है जिसका इलाज शिवपुरी संभव नहीं है और ग्वालियर में भी जाँच कराई गई, लेकिन इलाज नहीं हो सका। यहां चिकित्सकों से इसका इलाज भोपाल या दिल्ली कराने के लिए कहा, लेकिन हमारी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वह अपनी बेटी का इलाज भोपाल या दिल्ली करा सके। ममता ने बताया कि उसका मजदूरी का पंजीयन है, लेकिन गरीबी रेखा का राशनकार्ड नहीं है और न ही उन्हें कोई आर्थिक सहायता मिल रही है। ममता ने गुहार लगाई कि उसकी बेटी का नि:शुल्क इलाज करवाने या आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाये।
इनका कहना है
मेरी लड़की के पैर में बीमारी है। पति कुछ करते नहीं है। मैंने प्राइवेट नहीं कराया। मैं सरकारी हॉस्पीटल में ग्वालियर गई, लेकिन वहां भी बाहर का बोल दिया और कहा कि इसका कोई इलाज नहीं और ये लड़की आपकी जिंदगीभर तक ऐसी ही रहेगी। 
ममता राठौर, पीडि़ता
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!