Press "Enter" to skip to content

दर्जी पिता ने बेटे को रेसलर बनाने को बेचा था घर, ये है गुजरात का ‘द ग्रेट खली’

दर्जी पिता ने बेटे को रेसलर बनाने को बेचा था घर, ये है गुजरात का ‘द ग्रेट खली’अहमदाबाद (गुजरात). यहां के रेसलर रवि प्रजापति के पिता ने
उन्हें रेसलर बनाने के लिए घर तक बेच दिया था। रवि के पिता पेशे से दर्जी
हैं। बता दें कि ‘द ग्रेट खली’ 27 अगस्त को 42 साल के हो जाएंगे। दुनियाभर
में रेसलिंग में अपना नाम बना चुके खली के बर्थडे पर  बता
रहा है उनके स्टूडेंट रवि प्रजापति के बारे में। 10वीं के बाद रेसलिंग में आया था इंस्ट्रेस्ट…

गुजरात के पाटण में दसवीं की पढ़ाई के बाद रवि का इंट्रेस्ट रेसलिंग की ओर
हुआ। गुजरात के ये पहलवान खली के प्रिय शिष्यों में से हैं।
– रवि रोज 18 घंटे प्रेक्टिस करते हैं। इंटरनेशनल मैच में अमेरिकन रेसलर क्रिस मास्टर को हरा चुके हैं।
– रेसलिंग पर से बातचीत करते हुए रवि प्रजापति ने बताया था कि मेरे पिता ने मेरे कॅरियर के लिए अपना घर बेच दिया।
– उनका मानना है कि गुजरात से रेसलिंग के क्षेत्र में बहुत कम लोगों का नाम है, इसलिए वे मुझे इस क्षेत्र में लाने के लिए उत्सुक थे।
– इस समय रवि ग्रेट खली की एकेडमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसके साथ-साथ वे अपने साथ के यूथ्स को भी ट्रेनिंग दे रहे हैं।
– रवि WWE में जाने के लिए ट्रायल दे चुके हैं। इसकी सिलेक्शन प्रोसेज कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगी।
दर्जी का काम करते हैं पिताजी
– पाटण में मिडिल क्लास फैमिली में 1997 में रवि का जन्म हुआ था। उनके पिता दशरथ भाई प्रजापति पाटण में दर्जी का काम करते हैं।
– रवि को बचपन से ही रेसलिंग में दिलचस्पी थी। दसवीं में फेल होने के बाद रवि ने रेसलिंग को कॅरियर बनाने का सोचा।
– इसी दौरान ग्रेट खली ने अपनी CWE (Continental Wrestling Entertainment) एकेडमी के संबंध में एक शो में जानकारी दी थी।
– रेसलिंग में ग्रेट खली को अपना आइडियल मानने वाले रवि ने ट्रेनिंग के लिए उनकी एकेडमी का फार्म भरा।
– शुरुआत में उनकी बॉडी को लेकर ग्रेट खली एकेडमी ने उनका फार्म रिजेक्ट कर
दिया था। फिर कुछ समय बाद बॉडी बना रवि ने फिर ऑनलाइन फार्म भरा।
– इस बार रवि सफल रहे, उन्हें जालंधर बुलाया गया। गुजराती लोग रेसलिंग में कम होने के कारण खली ने रवि को वापस भेज दिया गया।
– खुद को साबित करने के लिए रवि ने खली से कहा कि उसे केवल 6 महीने
ट्रेनिंग दें। रवि ने खली के निजी देखरेख में रोज 16 घंटे तक प्रेक्टिस कर
खुद का साबित कर दिखाया।
– 6 महीने की ट्रेनिंग के बाद रवि ने हरियाणा के एक रेसलर को हरा दिया।

ग्रेट खली ने रवि को दिया Mr. Prajapati का खिताब

6 महीने की ट्रेनिंग के बाद तैयार हुए रवि का पहला इंटरनेशनल मैच पानीपत
में आयोजित किया गया। इस मैच में रवि ने अमेरिकन रेसलर क्रिस मास्टर को
हराया।
– इस मैच में 52 हजार दर्शक मौजूद थे। इस मैच में रवि का परफार्मेंस देखकर
खली ने उनका सम्मान कर उन्हें Mr. Prajapati का खिताब दिया।
– फिलहाल, रवि WWE में जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद सपोर्ट मिले तो गुजरात में रेसलिंग ट्रेनिंग एकेडमी खोलना चाहते हैं।
– बता दें कि रवि प्रजापति के मैच का वीडियो देखकर एमपी हरिभाई चौधरी ने आकेसण गांव में उनका सम्मान किया था।
– इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भी रवि को दिल्ली बुलाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान द ग्रेट खली रवि के साथ थे।
– 30 मिनट की मुलाकात में मोदी ने उन्हें देश का नाम रोशन करने की सीख दी। इस दौरान सांसद परेश रावल भी मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!