घर से लापता नाबालिग को किया बरामद

Image result for नाबालिग

बैराड़। बैराड़ थाना क्षेत्र के टोड़ा ग्राम से एक 17 वर्षीय किशोरी अपने घर
से गुरूवार रात को बिना बताए कहीं चली गई थी। किशोरी के माता-पिता ने उक्त
सूचना पुलिस थाने में दी जिस पर केस दर्ज कर बालिका की खोजबीन की गई।
खोजबीन के दौरान पुलिस को किशोरी के मोबाइल नंबर की लोकेशन मुरैना में मिली
जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुरैना से किशोरी को बरामद कर लिया।