Press "Enter" to skip to content

सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

शिवपुरी। पिछले 24 घंटे में अमोला और कोलारस थाना क्षेत्र में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलो में भादवि की धारा 304 ए का मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
कोलारस थाना क्षेत्र में कल शाम 4:30 बजे जब मृतक रामदयाल एबी रोड़ पड़ोरा पर से गुजर रहा था तब अज्ञात वाहन चालक ने अपने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए रामदयाल जाटव में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन को भगा ले गया। पुलिस ने इस मामले में मृतक रामदयाल के भाई रामप्रसाद की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी दुर्घटना अमोला थाना क्षेत्र में कल दोपहर घटित हुई। फरियादी मिथुन पुत्र नेतराम कोली ने बताया कि कल जब उसके पिता नेतराम कोली अपनी रिश्तेदारी ग्राम चिन्नौदी से लौटकर अपने घर अमोलपठा मोटरसाइकिल से जा रहे थे तो ट्रक चालक ने अपने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसके पिता नेतराम की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मृतक नेतराम रेलिंग का कार्य करते थे। पुलिस ने ट्रक क्रमांक यूपी 78 सीएम 8638 को जब्त कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!