Press "Enter" to skip to content

हृदय रोग अभिजात्य वर्ग की बीमारी नहीं, अब गरीब भी होने लगे हैं शिकार


मंगलम संस्था द्वारा आयोजित हृदय रोग शिविर में 200 मरीज हुए लाभान्वित 
शिवपुरी। समाजसेवी संस्था मंगलम ने भोपाल के पालीवाल  सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से मंगलम प्रांगण में विशाल निशुल्क हृदय रोग शिविर का आयोजन किया। जिसमें 200 से अधिक मरीजों का भोपाल के प्रसिद्ध डॉ. जीसी गौतम, डॉ. आनंद यादव और डॉ. आनंद मंडलोई ने परीक्षण कर उन्हें उचित सलाह दी। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सगर ने भाग लिया जबकि अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. गोविंद सिंह ने की। मंचासीन अतिथियों में मंगलम में निशुल्क रूप से सर्वाइकल उपचार हेतु सेवाएं दे रहे भरत अग्रवाल और मंगलम के उपाध्यक्ष अशोक कोचेटा शामिल थे। 
शिविर में अध्यक्षता कर रहे डॉ. गोविंद सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि एक समय हृदय रोग अभिजात्य वर्ग की बीमारी थी और अधिकांश रूप से इसके शिकार वृद्ध लोग हुआ करते थे, लेकिन बदलती जीवन शैली और बढ़ते तनाव का असर यह हुआ कि यह बीमारी अब गरीबों तथा युवाओं को भी होने लगी है। इसलिए हृदय रोग की निरंतर जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मरीजों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की और कहा कि जो पात्र व्यक्ति हैं उनका शिविर में एस्टीमेट बनाकर निशुल्क ऑपरेशन भी किया जाएगा। मुख्य अतिथि डॉ. एमएस सागर ने अपने वक्तव्य में समाजसेवी संस्था मंगलम की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में यह संस्था निरंतर सराहनीय कदम उठा रही है। उन्होंंने कहा कि हम अधिकारी के रूप में काम करते हंैं तो उसका वेतन प्राप्त होता है, लेकिन बिना किसी आकांक्षा के सिर्फ लोगों के कल्याण हेतु समाजसेवा की भावना से वे ही लोग काम कर पाते हैं जिनका मस्तिष्क  और हृदय विशाल होता है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में देश के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. गौतम और डॉ. आनंद यादव आए हैं। जिनका हृदय रोग के उपचार में एक विशिष्ट स्थान है। डॉ. सागर ने कहा कि किसी तकनीकी कारणों से इस शिविर में ईको की सुविधा नहीं दी जा रही है, लेकिन शिविर में जिन मरीजों को ईको की एडवाईज डॉक्टर देंगे उनका ईको तारीख देकर शिवपुरी में ही किया जाएगा। कार्यक्रम में आभार व्यक्त मंगलम के संचालक रामकुमार यादव ने किया जबकि संचालन मंगलम के सचिव राजेंद्र मजेजी ने किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!