शराब तस्करी करने वाले आप पार्टी के नेता को पार्टी से निकाला

file photo

शिवपुरी।  सर्कूलर रोड़ पर फिजीकल पुलिस द्वारा आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी विपिन शिवहरे को लाखों की शराब तस्करी के मामले में पकड़े जाने के बाद पार्टी ने उन्हें जांच होने तक सभी पदों से मुक्त कर दिया है। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक पीयूष शर्मा ने बताया है कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जिसमें ग्वालियर के जिला संयोजक सौमिल शर्मा, शिवपुरी जिला सचिव जीएस सक्सेना और मीडिया प्रभारी अब्दुल आरिफ खान शामिल है जो पूरे मामले की जांच करेंगे। श्री शर्मा का कहना है कि अगर विपिन शिवहरे द्वारा शराब तस्करी करने की पुष्टि हो जाती है तो उनकी पार्टी से सदस्यता भी समाप्त कर दी जाएगी।