Press "Enter" to skip to content

बच्ची की पिटाई के वीडियो को लेकर छिड़ गई है बहस

girl child betan 22 08 2017जबलपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों
एक बच्ची की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कथित एक मां
अपनी छोटी सी बेटी को थप्पड़ मार कर गिनती सिखा रही है, जबकि मासूम बच्ची
उनसे कह रही है कि प्यार से बात करो मां। इस वीडियो को कई बड़ी हस्तियों ने
भी शेयर कर कमेंट किए है। इसे लेकर शहर में भी एक अलग बहस छिड़ी हुई।
सोशल
मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ लोग पीटकर बच्चों को पढ़ाना सही मान रहे हैं, तो
कुछ इसे गलत मान रहे हैं। इस वीडियो को विराट कोहली ने शेयर कर कमेंट कर
बच्चे के साथ हो रहे इस तरह के सलूक को गलत बताया है। विराट कोहली के शेयर
करने के बाद इस वीडियो को 16 लाख बार देखा गया है।
हर तरफ इस वीडियो
को लेकर चर्चा हो रही है। इसमें कमेंट करने वालों की संख्या भी लाखों में
है। इस वीडियो को शिखर धवन ने भी शेयर किया और वीरेन्द्र सहवाग ने भी इस
तरह बच्चे को पीटकर पढ़ाने को गलत माना है।
फेसबुक पर ये कमेंट मां के फेवर में किए जा रहे हैं

अगर पैरेंट्स की मार न पड़े तो बच्चा बिगड़ जाता है। बच्चे के बिगड़ने पर लोग
कहते है कि घर वालों ने दो चार झापड़ मारे होते तो आज ऐसा नहीं होता। अब जब
पिटाई की है तो उस पर इतना इश्यू क्यों हो रहा है?
– इतना तो बनता है थोड़ा बच्चे को डर होगा तभी पढ़ेगा भी लेकिन थोड़ा…
– हमें हमारी बहन ने इससे ज्यादा पीटा है।
– किसी मां की परवरिश पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। अगर मां अपने बच्चे को डांटती भी है,
तो उसमें मां का नहीं हमारा ही भला होता है।
ये कमेंट बच्चे के फेवर में आ रहे हैं
यह
बहुत शॉकिंग है कि बच्चे के दर्द और गुस्से को नजरअंदाज करते हुए पढ़ाई के
लिए उसे इतना डांटा मारा जा रहा है। इतना छोटा बच्चा इतनी डांट मार के बाद
क्या सीख पाएगा। बच्चों के साथ प्यार और लगाव का भाव तो इस मां ने खिड़की से
बाहर ही फेंक दिया है।

 विराट कोहली
– इतने छोटे बच्चे को मारना सही नहीं है। उसे प्यार से समझाना चाहिए।

आजकल के बच्चे बड़े ड्रामेबाज है।पढ़ाई के वक्त उनके इतने बहाने होते है कि न
चाहते हुए भी गुस्सा आ ही जाता है। और फिर उन्हें मारकर पढ़ाना पड़ता है।
– बच्चे को मारना उचित नहीं है। बच्चे के इंटरेस्ट को पहचाने और उसे उस फील्ड में जाने के लिए प्रोत्साहित करें।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!