Press "Enter" to skip to content

खेत पर लगी बिजली मोटर चुरा ले गए चोर

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बदरवास में चोर खेत पर लगी बिजली मोटर को चुराकर ले गए। घटना को चोरों ने देर शाम उस समय अंजाम दिया जब खेत मालिक अपने घर गया हुआ था। जब वह वापस आया तो उसे अपनी मोटर दिखाई नहीं दी। जिस पर उसने पुलिस थाने में शिकायत की जहां पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
कैलाश लोधी पुत्र रामरतन लोधी (55) निवासी बदरवास थाना पिछोर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 8 दिसंबर को खेत में पानी देने के लिए उसने मोटर चलाई ओर मोटर चलाने के बाद वह किसी काम से घर चला गया था। जब शाम के करीब 7:30 बजे वह घर से खेत पर आया तो देखा कि खेत में चल रहा पानी बंद है। जिस पर उसने मोटर का स्वीच दबाया तो वह चालू नहीं हुई। जब वह मोटर देखने गया तो पता चला कि मोटर गायब है। इसके बाद उसने आसपास खेत पर काम कर रहे लोगों से भी पूछताछ की लेकिन मोटर का कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद वह थाने गया और चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!