खरई। जिले के कोलारस अनुविभाग के तहत आने वाले ग्राम खरई के प्राथमिक
विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई सही ढंग से नहीं हो पा रही है। स्कूल में
पदस्थ शिक्षक व शिक्षिकाएं लेट स्कूल आते हैं। ग्रामीण जगदीश, घनराज,
निव्यासिंह, पूरन, धनराज, धर्मेन्द्र, दीनदयाल, दिनेश, घनश्याम ने बताया कि
बीते रोज स्कूल में पदस्थ शिक्षिका माधवी कोठारी जब स्कूल समय से लेट
12.30 बजे पहुंची तो ग्रामीणों ने उनसे जल्द स्कूल आने को कहा और कहा कि
अगर वह जल्दी स्कूल आएंगी तो बच्चों की पढ़ाई सही ढंग से हो सकेगी। जिस पर
शिक्षिका ने ग्रामीणों से अपशब्द कहे और थाने में एफआईआर कराने की बात भी
कही। जिस पर ग्रामीणों ने पंचनामा बनाकर तहसीलदार को शिकायत है तथा कहा है
कि स्कूल को समय पर खोला जाए, जिससे बच्चों का भविष्य बन सके।
मैडम लेट आई स्कूल पूछा तो बोलीं करा दूंगी एफआईआर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर थाने के सामने जाम, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप / Shivpuri News
- 12वीं की छात्रा की मौत पर चार युवकों पर केस, मां बोलीं- प्रताड़ना से परेशान थी बेटी, किराए के कमरे में मिली थी छात्रा की लाश / Shivpuri News
- सूना मकान बना निशाना: पार्षद के घर से तिजोरी, जेवर और बाइक ले उड़े चोर / Shivpuri News
- बारात से लौट रहे युवकों की कार पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; दो गंभीर घायल, पिछोर-चंदेरी रोड पर तड़के हुआ हादसा / Shivpuri News
- दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो कुल्हाड़ी-डंडे से हमला, दो पर मामला दर्ज / Shivpuri News





Be First to Comment