Press "Enter" to skip to content

ट्रक की टक्कर से युवक घायल

शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत एबी रोड पर एक बस चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए युवक में टक्कर मार दी। घटना में युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
केदार पुत्र लखमी सिंह धाकड़ निवासी इंदरगढ़ ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज वह अपने घर जा रहा था एबी रोड पर पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक जमीन पर गिर गया और घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल की सूचना वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!