आरईएस के ईई पर ठेकेदार ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, कार्यालय में मचाया जमकर हंगामा, देखें वीडियो

ईई ने मीडियाकर्मियों से की बदसलूकी

शिवपुरी। शिवपुरी के जिला पंचायत कार्यालय के आर.ई.एस विभाग में एक ठेकेदार द्वारा आफिसं मे जमकर हंगामा किया गया वही ठेकेदार के द्वारा आर.ई.एस के कार्यपालन यंत्री शेख हसरूददीन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये ठेकेदार का कहना था कि कार्यपालन यंत्री के द्वारा पार्टनरशिप मे उसके साथ काम किया गया और कार्यपालन यंत्री उसके 19 लाख रूपये डकार गया।
वही जब इस मामले मे कार्यपालन यंत्री से मीडियाकर्मियों के द्वारा बात करनी चाही तो कार्यपालन यंत्री शेख हसरूददीन ने मीडियाकर्र्मियों के साथ भी बदसलूकी की और स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल के ब्यूरो चीफ के.के.दुबे का मोबाइल भी छीन लिया वही कार्यपालन यंत्री अपना आपा खो बैठे और केमरे छीनने की कोशिश भी की साथ ही कार्यपालन यंत्री अपने आफिस से निकलकर सड़क पर भाग निकले।

इनका कहना है 

मैं पिछले कई वर्षो से आर.ई.एस मे ठेकेदारी कर रहा है और जब से कार्यपालन यंत्री शेख हसरूददीन आये है तब से उनके साथ पार्टनरशिप मे काम कर रहा है और शेख हसरूददीन ने अपने भाई को भी उसके साथ ठेकेदारी मे लगा रखा है और इनके द्वारा उसके कार्य का 19 लाख रूपय नही दिया गया है।

संजय रघुवंशी ठेकेदार