शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली कृष्णपुरम कॉलोनी में दो शराबी युवकों ने घर के बाहर खड़े एक युवक की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
नितिन नामदेव पुत्र सुरेश नामदेव निवासी कृष्णपुरम कॉलोनी ने बताया कि बीते रोज शाम के समय वह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था तभी चेतन लोधी, अभिषेक राठौर व अन्य लोग आए वह शराब पिए हुए थे। सभी लोग उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो शराबियों ने नितिन की मारपीट कर दी और भाग गए।





Be First to Comment