,

शिवपुरी में आबकारी विभाग की होटल-ढाबों पर सघन चेकिंग, सतनवाड़ा में रातभर वाहनों की जांच / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और निर्माण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 3 नवंबर को आबकारी विभाग की टीम ने शिवपुरी क्षेत्र के होटल और ढाबों पर सघन चेकिंग की। वहीं सतनवाड़ा में रात्रिकालीन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया।

कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर के उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग की टीम ने सुल्तान ढाबा, मुन्ना ढाबा, पंजाबी ढाबा, पाठक होटल और तोमर होटल की सघन जांच की। इसके साथ ही सतनवाड़ा में रात के समय वाहनों की चेकिंग कर अवैध मदिरा के परिवहन पर निगरानी रखी गई।

आबकारी विभाग के अनुसार जिले में अवैध शराब की बिक्री, भंडारण, परिवहन और निर्माण पर रोकथाम के लिए आगामी दिनों में भी विशेष अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।