Press "Enter" to skip to content

भय्यू महाराज खुदकुशी मामले में बेटी का आरोप- डॉ. आयुषी के कारण पिता ने यह कदम उठाया, इन्हें जेल में डालो

इंदौर। अध्यात्मिक गुरु भय्यू महाराज (50) ने मंगलवार को यहां अपने सिल्वर स्प्रिंग स्थित घर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि वे पारिवारिक विवाद से परेशान थे। बेटी कुहू ने इसके लिए सौतेली मां डॉ. आयुषी पर आरोप लगाया। कहा- उनकी वजह से ही पिता ने यह कदम उठाया। उन्हें जेल में डाल दो। वहीं, डॉ. आयुषी का कहना है कि कुहू उन्हें पसंद नहीं करती थी। वे तो गुरुजी के साथ अच्छे से रह रही थीं। भय्यू महाराज का अंतिम संस्कार आज बुधवार को किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इंदौर निवासी हाई प्रोफाइल आध्यात्मिक गुरु भय्यू महाराज का नाता शिवपुरी जिले के खनियांधाना से रहा है, क्योंकि खनियाधाना की रहने वाली डॉ. आयुषी शर्मा से भय्यू महाराज ने एक साल पहले दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी के निधन के बाद बीते साल जब 24 वर्षीय आयुषी से 49 वर्षीय भय्यू ने विवाह रचाया तो वे उम्र अंतर को लेकर सुर्खियों में आए थे। हालांकि उनका विवाह दोनों परिवारों की रजामंदी से हुआ था।आयुषी ने कक्षा 10 से इंदौर में रहकर पढ़ाई करने के बाद बैंक में नौकरी की और उसी दौरान किसी तरह वह भय्यू महाराज के संपर्क में आईं और बाद में विवाह संपन्न् हुआ। उसकी छोटी बहन अदिति और भाई आशु भी इंदौर में ही बीते एक साल से रह रहे हैं, जबकि मां रानी खनियांधाना आती जाती रहती थीं। आयुषी के पिता शिक्षक अतुल शर्मा मूलरूप से खनियांधाना के रहने वाले हैं और वर्तमान में कुंडौली नदनवारा के मिडिल स्कूल में पदस्थ हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!