Press "Enter" to skip to content

छात्रावासों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगियों ने नहीं मिला नौ माह से वेतन

जनसुनवाई में पहुंचकर लगाई गुहार
शिवपुरी। शिवमंदिर टॉकीज के सामने आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास  सहित अन्य छात्रावासों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। वेतन दिलाने की मांग को लेकर आज एक दर्जन कर्मचारी जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने बताया कि सत्र 2017 में चार माह और सत्र 2018 में पाँच माह का भुगतान उन्हें नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि उन्हें माह में 27 दिवस का भुगतान होता है। भुगतान न होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। गुहार लगाने वालों में  रजनी, ममता राठौर, ऊषा राठौर, शांति, सीमा जाटव, कुसुम, जमुना, अंगूरी, सुनीता, मिथलेश, सुनीता, मुन्नी, वीना आदि शामिल रहीं।
इनका कहना है
हमें नौ माह से तनख्वाह नहीं मिली है। ऑफिस में जाते हैं तो कहते हैं बजट नहीं है। फीस जमा नहीं होने से मेरे बच्चे ने पेपर नहीं दिए। हॉस्टल में जाते हैं तो भगा देते हैं कहते हैं कि कर्जे वालों को यहां मत बुलाया करो। 
ममता राठौर, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!