नगर निगम व शिवपुरी के खेल अधिकारी के कार से उतारी काली फिल्म

Image result for कार से उतारी काली फिल्म

ग्वालियर। इंडिका कार पर ग्लासों पर लगी काली फिल्म उतारने के लिए
चेकिंग प्वॉइंट पर रोकते ही उसमें सवार व्यक्ति का पारा चढ़ गया। डीएसपी
ट्रैफिक मनोज वर्मा को कार में सवार व्यक्ति स्वयं को शिवपुरी जिले का खेल
अधिकारी बताते हुए धमकी देने लगा कि मेरी गाड़ी को कोई नहीं रोकता है। अगर
चालान किया तो अधिकारियों के सामने पेशी कर दुंगा। ट्रैफिक पुलिस द्वारा
कार को जब्त करने की कार्रवाई करते ही खेल अधिकारी काली फिल्म उतारने व
जुर्माना वसूलने क लिए राजी हो गए।
बस स्टेंड के पास डीएसपी ट्रैफिक
मनोज वर्मा के निर्देशन में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग प्वॉइंट
पर 2 कारों को रोका। एक कार पर नगर निगम अधिकारी लिखा हुआ था। दोनों कारों
के ग्लासों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी। जवानों ने दोनों कारों में सवार
लोगों से काली फिल्म उतारने व जुर्माना भरने के लिए कहा।
हाथ मिलाकर
बोले, मेरी गाड़ी को कोई नहीं रोकता, पेशी करा दुंगा- इंडिका कार क्रमांक
से उतरकर एक व्यक्ति डीएसपी ट्रैफिक मनोज वर्मा के पास पहुंचा। इस शख्स ने
डीएसपी से हाथ मिलाते हुए अपना परिचय दिया कि मैं खेल अधिकारी शिवपुरी एमके
धौलपुरी हूं। डीएसपी ने उनसे कहा कि जुर्माना भर दो। और काली फिल्म उतार
दो। इस पर एनके धौलपुरिया विफर गए। उन्होंने डीएसपी से कहा कि मेरी गाड़ी का
कोई रोकता नहीं है। अगर चालान किया तो अधिकारियों के सामने पेशी करा
दुंगा।
बेटे के नाम पर भरा जुर्माना- डीएसपी मनोज वर्मा ने कार की
जब्ती कर ट्रैफिक थाने पहुंचाने के निर्देश दिए। खेल अधिकारी एनके धौलपुरी
जुर्माना भरने के लिए राजी हो गए। और बेटे के नाम पर जुर्माने की रसीद
कटवाई। नगर निगम के अधिकारी ने काली फिल्म उतारकर जुर्माना भर दिया।


संबंधित खबरें