Press "Enter" to skip to content

दहेज में दो लाख न लाने पर ससुरालियों ने विवाहिता पर फेंका गर्म पानी

मायापुर थाने के पातीचक गांव की घटना, महिला का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
शिवपुरी। दहेज में मायके से दो लाख रुपए नहीं लाई तो पति और ननद ने विवाहिता पर गरम पानी डाल दिया। बुरी तरह झुलसी बंदना लाेधी को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले में बयान दर्ज कर लिए हैं।
बंदना (30) पत्नी संजीव लोधी निवासी पातीचक थाना मायापुर तहसील खनियांधाना पर उसी के पति संजीव लोधी और ननद रेखा लोधी ने 17 जून की शाम खोलता पानी डाल दिया। बंदना के भाई प्रदीपपाल लोधी का अारोप है कि घटना की रात 8-9 बजे पातीचक गांव से किसी ने फोन किया कि तुम्हारी बहन के साथ घटना हो गई है। सूचना पर तत्काल गांव पहुंचे तो पता चला कि बंदना को अस्पताल ले गए हैं। शिवपुरी आने पर बंदना का पता नहीं चला। दूसरे दिन 18 जून की सुबह फिर खोजबीन की, तब पता चला कि बंदना को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सुबह 11 बजे प्राइवेट अस्पताल पहुंचे और बंदना को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां एमएलसी कराकर बंदना को भर्ती करा दिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!