
शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र में आज सुबह के समय फूलाबाई पत्नी खचेरा जाटव उम्र 70 वर्ष की टपरिया में अचानक आग लग गई। आग के समय टपरिया में वृद्धा की नातिन फूलबती भी थी, लेकिन जैसे ही आग लगी फूलवती तो दौड़कर बाहर निकल गई, लेकिन फूलाबाई बाहर नहीं निकल सकी और वह टपरिया में ही जिंदा जल गई। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, अंदाजा लगाया जा रहा है कि खाना बनाते समय चिंगारी निकलने से यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।




