Press "Enter" to skip to content

बच्चे बिलखते रहे शराबी पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की कर दी निर्मम हत्या, छीना मासूमों से माँ का साया

शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम पचावली में विगत रात्रि एक शराबी युवक ने मासूम चार बच्चों के सामने ही कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। बताया जाता है कि आरोपी बच्चों सहित अपनी ससुराल में रहता था और शराब पीकर आये दिन झगड़ा करता रहा था। घटना के समय भी उसने शराब पी रखी थी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा पति कुल्हाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार भुरिया आदिवासी पचावली स्थित अपने मायके में पिछले कुछ महीनों से रह रही थी। महिला का पति विजन आदिवासी पुत्र माधौ आदिवासी निवासी सिंगवासा चक्क थाना कैंट गुना ने गुरुवार की रात करीब 11 बजे पत्नी भुरिया के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। किसी तरह भुरिया जान बचाकर बाहर की तरफ भागी तो पीछे से आकर कुल्हाड़ी से गर्दन और सिर पर चार बार हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त उनके दो बेटा व दो बेटी भी मौजूद थे। घटना की जानकारी बच्चों ने समीप ही अपनी नानी व मामा को दी। जिन्होंने आरोपी विजन को पकडऩे की कोशिश की, लेकिन वह कुल्हाड़ी का भय दिखाकर मौके से भाग निकला। वहीं खबर लगते ही कोलारस थाना पुलिस, लुकवासा चौकी सहित रन्नौद थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। बाद में रन्नौद थाना पुलिस ने आरोपी विजन आदिवासी के खिलाफ पत्नी की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को मृतक भूरिया बाई का पीएम कराया गया। 

समाज के सामने ली थी आरोपी ने शराब न पीने की शपथ

पहले मृतिका भगिया अपनी ससुराल गुना जिले के सेजवार चक्क में रहती थी वहां दोनों पति-पत्नी का झगड़ा होता रहता था। समाज के लोगों ने दोनों को बिठाकर समझाइश दी कि आपस में झगड़ा न किया करें और आरोपी विजन ने समाज के लोगों के सामने शराब न पीने की समझाइश दी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही विजन फिर से शराब पीने लगा तो भुगिया पिछले 7 माह से अपने मायके में पचावली आकर रहने लगी। भुगिया का एक 8 माह का मासूम बेटा है।

इनका कहना है

आरोपी के घर पर दबिश दी गई, लेकिन अभी आरोपी नहीं मिला। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

रामेन्द्र सिंह चौहान
थाना प्रभारी रन्नौद
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!