शिवपुरी एसडीओपी शर्मा का स्थानांतरण, दोहरे होंगे शिवपुरी के नए एसडीओपी

शिवपुरी। राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षकों की स्थानांतरण सूची जारी की है। जिसमें शिवपुरी एसडीओपी जीडी शर्मा का बडौदा श्योपुर एसडीओपी के रूप में स्थानांतरण कर दिया है, वहीं जीडी शर्मा के स्थान पर सुरेन्द्र चन्द्र दोहरे एसडीओपी के रूप में कमान संभालेंगे। जो वर्तमान में विजाबर छतरपुर में एसडीओपी के रूप में कार्यरत हैं। यहां बताना होगा कि जीडी शर्मा पिछले लंबे समय से शिवपुरी  एसडीओपी की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं और उन्होंने अपना कार्यकाल सफलता पूर्वक निर्विवाद रूप से पूरा किया है।