Press "Enter" to skip to content

हर्रोन की छाल से भरी पिकअप को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा


शिवपुरी। पोहरी पुलिस ने रात्रि में गश्त के दौरान एक संदिग्ध पिकअप को पीछा कर उसे पकड़ लिया। जिसमें अवैध रूप से 15 बोरे हर्रोन की छाल भरकर श्योपुर से शिवपुरी की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने उक्त वाहन को कार्यवाही हेतु वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है वहीं पिकअप वाहन के चालक व परिचालक को भी वन विभाग को सौंप दिया है। 
जानकारी के अनुसार रात्रि में आरक्षक सुमित सेंगर और सैनिक सोनेराम गश्त कर रहे थे तभी करीब रात्रि 1:30 बजे श्योपुर की ओर से एक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 33 जी 0647 गुजरा। जिसे पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो वाहन चालक ने वाहन की गति को बढ़ाकर वहां से भागने का प्रयास किया जिसका पुलिसकर्मियों ने काफी दूर तक पीछा किया और पिकअप को पकड़ लिया और वाहन की तलाशी ली तो उसमेें 15 बोरी हर्रोनी की छाल भरी हुई थी जिसे अवैध रूप से शिवपुरी ले जाया जा रहा था पुलिसकर्मियों ने मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाकर पकड़े गए दोनों आरोपियों और पिकअप वाहन को उन्हें सौंप दिया। वन टीम आरोपियों के साथ वाहन को लेकर वन थाने ले गई जहां पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस कार्यवाही के दौरान पुलिसकर्मियों के बुलाने पर डिप्टी रेंजर सुरेश भार्गव, गार्ड सरंगी तिवारी, गोपाल शर्मा और चालक रघुवीर भार्गव मौके पर पहुंच गए। हालांकि दोनों आरोपियों के वन टीम ने नहीं बताए हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!