Press "Enter" to skip to content

रूमाल से पसीना पोंछती नजर आई केबिनेट मंत्री राजे, अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ा छोटे खां क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम

शिवपुरी। स्थानीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में छोटे खान क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित आईपीएल की तर्र्ज प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मंच पर गर्मी से असहज दिखीं और अपने रूमाल से पसीना पोंछती नजर आई। खासबात यह है कि यह आयोजन उन्हीं के विधायक प्रतिनिधि एवं क्रिकेटर छोटे खां द्वारा आयोजित किया जा रहा है। खेल परिसर के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने ही विभाग की मंत्री को पंखे कूलर की व्यवस्था नहीं करा पाए, निजी कार्यक्रम की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ते नजर आए, जबकि अधिकारी और कर्मचारियों के कमरों में कूलर पंखे चलते रहे। अब अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की जिस दिग्गज मंत्री के मंच को सुविधाजनक नहीं बनाया गया तो फिर प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों के खिलाडिय़ों को क्या सुविधा मिलेंगी। बच्चों के लिए न तो पानी मिल पा रहा था और न ही उनके नाश्ते के लिए कोई सुविधा की गई।  बाद में बच्चे एक चलित प्याऊ पर अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर हुए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टूर्नामेंट के आयोजक द्वारा शहर के खेलप्रेमियों से हजारों रुपए का चंदा एकत्रित किया था इसके बावजूद भी शुभारंभ कार्यक्रम अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। 

नाराज दिखीं मंत्री, मंच संबोधन से झाड़ा पल्ला

अव्यवस्थाओं के बीच मंत्री भी असहज दिखाई दी। बताया जा रहा है कि जब प्रतियोगिता के आयोजक छोटे खां ने मंत्री से अपना उद्बोधन देने के लिए आग्रह किया तो मंत्री ने साफ मना कर दिया और कि केवल मुझे दो मिनट मैच देखना और आप शीघ्र मैन प्रारंभ कराएं। खासबात यह हैं कि आयोजक मंत्री के विधायक प्रतिनिधि भी हैं।
व्यवस्थाओं को भाजपाई भी कोसते दिखे
केबिनेट मंत्री के साथ कई भाजपा नेता भी शामिल हुए जिनमें कुछ नेता व्यवस्थाओं को देखकर असंतुष्ट नजर आए। 

इनका कहना है

यह एक निजी कार्यक्रम था। पानी के लिए परिसर में वाटर कूलर लगे हैं, हालांकि बच्चों को उनके स्थान पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। हमारे द्वारा तो सिर्फ स्टेडियम को प्रतियोगिता के लिए उपलब्ध कराया गया है।

 एमके  धौलपुरी,  खेल अधिकारी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!