अमर शहीद तात्या टोपे समाधि स्थल पर एसपी, राज्यमंत्री, विधायक, नपाध्यक्ष ने दिखाई हरी झण्डी

शिवपुरी-महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को नमन् करने बीपीएम जय हिंद मिशन के तत्वावधान में पैदल अमर जवान ज्योति एवं तिरंगा यात्रा आज अमर शहीद तात्या टोपे की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर नमन करते हुए अपने गंतव्य स्थान झांसी के लिए रवाना हुई। रविवार सुबह 9 बजे वीर तात्या की समाधि पर बीपीएम जय हिंद मिशन के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण एकत्रित हुए। यहां संस्था के राट्रीय अध्यक्ष जेलर व्ही.एस.मौर्य के हाथों मशाल यात्रा को सौंपते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, राज्य मंत्री दर्जा राजू बाथम, विधायक प्रहलाद भारती, सीएमएचओ डॉ.ए.एल.शर्मा द्वार संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदित्य शिवपुरी, सचिव दुर्गेश गुप्ता, संरक्षक अवधेश सक्सेना, पत्रकार रशीद खान, राजू यादव, मणिकांत शर्मा, विजय निराला, मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेन्द्र माथुर,रैली प्रभारी लल्ला पहलवान, सुल्तान शाक्य, विजय परिहार आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह अमर जवान ज्योति तिरंगा यात्रा में एसपी श्री पाण्डे द्वारा प्रतीक स्वरूप बनी महारानी लक्ष्मीबाई का तिलक कर रैली को रवाना किया गया। इस यात्रा में 60 टी-शर्ट स्व.गुड्डा भाई की स्मृति में उनके अनुज राजू बौहरे (ठेकेदार) द्वारा प्रदान की गई, इसके साथ ही यात्रा का नगर में प्रेम स्वीट्स, दुर्गावाहिनी द्वारा माधवचौक, गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा, सेसई मिष्ठान पर मोहन गुप्ता द्वारा, पूर्व पार्षद छत्रपाल गुर्जर द्वारा, आदर्श नगर में आप पार्टी के जिला संयोजक

एड.पीयूष शर्मा, भूपेन्द्र विकल एवं साथियों द्वारा, गुड्डा शूटर द्वारा, नीरज शर्मा एवं हवाई पट्टी के समीप विधायक प्रतिनिधि गायत्री शर्मा एवं उनकी बहिन गीता शर्मा, रजत शर्मा द्वारा इस यात्रा की आगवानी कर भव्य स्वागत किया गया। अपनी ओजस्वी वाणी में आदित्य शिवपुरी रैली के उद्देश्य बताते चल रहे थे, लगातार अमर शहीदों की शान में लगातार मुक्त कण्ठ से नारे लग रहे थे।






Be First to Comment