Press "Enter" to skip to content

पानी न मिलने की शिकायत करने पहुंचे तो पकड़ में आई अवैध वसूली

वार्ड 36 के 28 लोगों से की गई 14 हजार की वसूली, नपा उपाध्यक्ष ने कराई वापस

शिवपुरी। वार्ड क्रमांक 36 और 34 के लोग पानी न मिलने की शिकायत लेकर नपा उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा के पास पहुंचे तो बात ही बात में खुलासा हुआ कि पंप अटेण्डर तथा एक अन्य कर्मचारी ने अवैध रूप से 28 लोगों से पानी देने के नाम पर 500-500 रूपए की वसूली कर ली थी। यह घटना प्रकाश में आने के बाद नपा उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा ने पंप अटेण्डर और उसके सहयोगी को तुरंत नपा बुलाया तथा उनसे स्वीकार कराया कि उन्होंने 14 हजार की अवैध वसूली की है। इसके बाद दोनों कर्मचारियों को पैसे वापस लौटाने का निर्देश दिया गया।
हुआ यह है कि दोनों वार्डों के महिला और पुरूष नगरपालिका में इस बात की शिकायत लेेकर पहुंचे कि उनके वार्डों में पेयजल संकट गंभीर रूप से व्याप्त है। उनका बोर सूख चुका है तथा वार्ड में टैंकर भी नहीं आ रहे हैं। इस पर जब नपा उपाध्यक्ष ने नगरपालिका के रजिस्टर को देखा तो पता चला कि दोनों वार्डों में टैंकरों से सप्लाई हो रही है। तब नपा उपाध्यक्ष ने पंप अटेण्डर सोनी और मुन्ना को बुलाकर उनसे पूछताछ की तथा कहा कि जिस तरह से पार्षद पानी का धंधा कर रहे हैं क्या वह भी उसी धंधे में शामिल हो गए हैं। हालांकि पंप अटेण्डरों ने सफाई देने की कोशिश की, लेकिन उनकी सफाई बेअसर रही। इसी बीच बात ही बात में वार्डवासियों ने बताया कि उनसे पानी के लिए 500-500 रूपए भी पंप अटेण्डर ने ले लिए हैं। जब नपा उपाध्यक्ष ने पंप अटेण्डरों से पूछा तो वे कोई जवाब नहीं दे सके।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!