Press "Enter" to skip to content

ट्रेक्टर की टक्कर से युवक घायल

शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम वीरा में एक ट्रेक्टर चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए युवक में टक्कर मार दी। इस घटना में युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
हलकाई पुत्र रामसिंह आदिवासी (25) निवासी गाम वीरा ने पुलिस को शिकायत दर्ज करावई कि बीते रोज शाम के समय वह अपने घर जा रहा था तभी आयसर ट्रेक्टर के चालक राजू राय निवासी वीरा ने तेजी से वाहन को चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। घटना के बाद ट्रेक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घायल को स्थानीय लोगों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद वह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!