Press "Enter" to skip to content

पीएम बनने के सवाल पर बोले राजनाथ, मैं अति महत्वाकांक्षी नहीं हूं लेकिन…


गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोकसभा उपचुनावों में अपनी हार से बीजेपी ने सबक सीखा है

नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश लोकसभा उपचुनावों में अपनी हार से बीजेपी ने सबक सीखा है और यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी कि आगे इस तरह का परिणाम न आएं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता सिंह ने एक हिंदी न्यूज चैनल से कहा, ”हो गया, आगे नहीं होगा. हमें पता चला कि ऐसा भी हो सकता है.  बिहार के अररिया और उत्तरप्रदेश के गोरखपुर व फुलपूर में हार के कुछ दिन राजनाथ ने यह बयान दिया. 
यह पूछने पर कि अगर वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो क्या करेंगे? इस पर सिंह ने कहा कि वह अति महत्वाकांक्षी व्यक्ति नहीं हैं. उन्होंने कहा, ”मैं अति महत्वाकांक्षी नहीं हूं. लेकिन अगर किसी को अवसर दिया जाता है तो उसे पूरा करना चाहिए. हमारे प्रधानमंत्री काफी सराहनीय काम कर रहे हैं.
राहुल गांधी के बारे में पूछने पर गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा सरकार पर हमला करने के बावजूद ‘केवल समय ही बताएगा कि किसके खिलाफ भारत उठ खड़ा हुआ है. सिंह ने कहा, ”वह हमारे विपक्ष के नेता हैं और वह बातें कहते रहेंगे लेकिन केवल समय ही बताएगा कि देश किसके खिलाफ खड़ा हो रहा है.
रामजन्म भूमि मुद्दे पर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर द्वारा हस्तक्षेप किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, हम उन्हें इस मुद्दे में मध्यस्थता करने से नहीं रोक सकते. जहां तक सरकार का सवाल है, यह मामला अदालत में विचाराधीन है.
यह पूछे जाने पर कि क्या जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है, उन्होंने इसके जवाब में कहा, अगर कोई जेएनयू का राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा है, तो इसकी जांच होनी चाहिए. अगर कोई पार्टी किसी विश्वविद्यालय का राजनीतिकरण करने की राजनीति कर रही है, तो यह नहीं होना चाहिए.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!