प्रेम प्रसंग में फंसाकर तीन लड़कियों को लेकर भागे तीन युवक

तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दर्ज की कायमी

शिवपुरी। जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर प्रेम प्रसंग में तीन लड़कियों को तीन युवक फंसाकर अपने साथ भगा ले गए। तीनों मामले अलग-अलग थाना क्षेत्र में सामने आए हैं। पुलिस ने तीनोंं ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार सुभाषपुुरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा में रहने वाली 14 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर अमरेश गुर्जर निवासी धुर्रा थाना फतेहबाद जिला आगरा यूपी ने अपने प्रेम प्रसंग में फंसा लिया और फिर उसे भगा ले गया। 
दूसरा मामला अमोला थाना क्षेत्र में सामने आया है, अमोला नंबर 2 में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को अमोला नंबर 2 का ही रहने वाला शुभम बेडिय़ा बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। 
तीसरा मामला भी अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम उकायला में सामने आया है। गाँव की 17 वर्षीय किशोरी को गाँव का ही रहने वाला अजय वैश शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है। तीनों में मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।