पटना। पीएम मोदी द्वारा रविवार को किए गए कैबिनेट
विस्तार में सहयोगी दलों के सांसदों को जगह नहीं मिली है। इस विस्तार से
पहले कैबिनेट जदयू को शामिल ना किए जाने को लेकर लगातार खबरें आ रहीं थी।
इसके बाद अब नीतीश कुमार ने पूरे मामले में सफाई देते हुए कहा है कि ऐसी
कोई बात ही नहीं हुई थी।
नीतीश ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस करते
हुए मीडिया की सारी खबरों को गलत करार देते हुए कहा कि ऐसी कोई भी खबर
चलाने से पहले मुझसे बात नहीं की गई। हमारी कैबिनेट में शामिल होने को लेकर
कोई बात नहीं हुई थी, इस पूरे मामले में जदयू को बेवजह ही घसीटा जा रहा
है।
बता दें कि मीडिया में खबरें आ रहीं थीं कि जदयू के एनडीए में
शामिल होने के बाद उसके कुछ सांसदों के मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
लेकिन, फेरबदल से पहले तक जदयू को कोई सूचना नहीं मिलने को लेकर काफी बहस
भी हुई थी।
कैबिनेट विस्तार पर बोले नीतीश
टैग: पटना



