भण्डारे में शामिल होने आए लोग अंतिम संस्कार में पहुंचे
शिवपुरी। नरवर के ग्राम टोड़ा पवार में रहने वाले रामकिशन रावत के ताऊ करनसिंह रावत द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया गया था और 20 मई को गांव में भागवत सप्ताह का भण्डारा था। लेकिन पटेल परिवार की खुशियां उस समय गम मं बदल गईं जब रामकिशन पटेल के छोटे भाई मेघसिंह रावत का दुर्घटना में निधन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में भागवत सप्ताह के बाद भण्डारे की तैयारियां चल रहीं थी। ग्रामीणों के साथ साथ और लोगों को भी निमंत्रित किया गया था। निमंत्रण पाने वालों में जिला कांग्रेस के महामंत्री केएल राय भी थे। वह दुर्घटना में भाग लेने के लिए टोड़ा पवार पहुंचे, लेकिन गांव का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। जहां वह पटेल परिवार में खुशी की कल्पना कर रहे थे वहीं मातम पसरा हुआ था और श्मशान में अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं। रामकिशन पटेल के छोटे भाई मेघसिंह रावत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था जिनका कुछ दिन पूर्व एक्सीडेंट हुआ था और ग्वालियर में उपचार के दौरान उसी दिन उनकी मृत्यु हो गई जिस दिन भण्डारा था। इस अवसर पर डॉ. केएल राय ने दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि आप तो पुण्य का कार्य कर रहे थे, लेकिन ईश्वर की जो मर्जी होती है वही होता है और उसकी इच्छा को स्वीकार हमें करना चाहिए।






Be First to Comment