
बदरवास। स्टेशन
परिसर में मूंगफली बेच रहे एक आदिवासी युवक की ट्रेन की चपेट में आने से
पैर कटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बबलू पुत्र नंदलाल
आदिवासी 17 निवासी गरगटू सानी स्टेशन परिसर में मूंगफली बेच रहा था तभी
बीना ग्वालियर पैसिंजर आते ही वह उसमें चडने लगा और उसका पैर फिसल कर ट्रेन
के पहिये की चपेट में आजाने से पैर का पंजा काट गया है घायल को उपचार के
लिए अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर
दिया गया है।




