कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के कोलारस हाईवे पर बीते रोज आनंदपुर जा रहे एक स्विफ्ट कार के चालक के साथ एक ट्रक के चालक ने मारपीट करते हुए कार के कांच तोड़ दिए। इस बात की शिकायत कार के चालक और मालिक ने कोलारस थाने में की। जहां पुलिस ने चालक की रिपोर्ट पर ट्रक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार रवि पुत्र त्रिलोचनदास आहूजा उम्र 54 वर्ष निवासी रोपड़ पंजाब अपनी कार स्विप्ट डिजायर कार से पंजाब से आनंदपुर आश्रम पर जा रहे थे। तभी कोलारस के निकट हाईवे पर पास ही जा रहे एक ट्रक से गिट्टी उचटकर कार के शीशे में जा गली। जिससे कांच का शीशा टूट गया। जब रवि ने उक्त मामले की शिकायत ट्रक चालक से की तो उसने अपने क्लीनर के साथ मिलकर रवि की जमकर मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक क्रमांक एचआर 38 टी 7771 के चालक के खिलाफ धारा 323,294,427,506,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
ट्रक के टायर से उचटी गिट्टी से स्विफ्ट का शीशा टूटा, कार मालिक को पीटा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
- नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: रन्नोद थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- बंद पड़े कबाड़ स्टॉलों में भड़की भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू / Shivpuri News
- तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने वालों पर बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमींदोज / Shivpuri News





Be First to Comment