
शिवपुरी।
जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम ठेवला में जगदीश पुत्र गिरवर धाकड़
द्वारा अपने ट्रेक्टर-ट्रॉली में गेहूं की सफल भरकर ले जा रहा था तभी
रास्ते में स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर के पास निकलते समय उसका ट्रेक्टर
बिजली की चपेट में आ गया जिससे स्पार्किंग होने के कारण ट्रेक्टर की छतरी
और सीट में आग लग गई, हालांकि इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया जिससे एक
बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से आगजनी की मामला दर्ज
कर लिया है। पुलिस ने आगजनी की घटना में 15 हजार रुपए के नुकसान का आंकलन
किया है।






Be First to Comment