Press "Enter" to skip to content

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में लुकवासा में निकाली बच्चो ने रैली

कोलारस। लुकबासा में आज गांधी जयंती के पर्व पर ज्ञान स्थली एकेडमी स्कूल द्वारा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा रैली निकालकर गांधी जी के सिद्धांतों पर चलने के लिए जागरूक किया। रैली के दौरान छात्र छात्राओं ने स्वच्छ भारत, पॉलिथीन बहिष्कार , पानी बचाओ ,पर्यावरण सुरक्षा एवं सत्य के मार्ग पर चलने के लिए जागरूकता का संदेश दिया ।तत्पश्चात स्कूल के डायरेक्टर अरविन्द यादव द्वारा छात्र छात्राओं को गांधीजी के सिद्धान्तों के बारे में बताया। रैली में चौकी प्रभारी रामेश्वर शर्मा इसमें शामिल हुए उन्होंने भी अपनी बात रखी और सभी छात्र छात्राओं से हाथ मिलाए एवं समझाइश दी । उन्होने अनजान व्यक्तियों से कुछ खाने पीने की चीज न लें एवं स्कूल से सीधे अपने घर जाएं। बच्चों से चौकी प्रभारी ने पूछा  कि आप हम को जानते हो बच्चों ने कहा हां हम आपको जानते आप पुलिस हैं इस मौके पर एएसआई लाखन सिंह सिसोदिया भी साथ में रहे उन्होंने बताया एक बार कोर्ट ने गीता जी को रेस्ट करने की बात कही थी वहां लोगों ने बताया गीता जी तो एक किताब है जिस को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। मौके पर छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति पेश की गई ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!