Press "Enter" to skip to content

पंचायत भवन में चोरों ने लगाई सेंध

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम दबरा में चोरों ने बीते रोज पंचायत भवन के ताले चटका दिए और यहां से चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने सिरनाम की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
सिरनामसिंह पुत्र फूलसिंह अहिरवार (40) सचिव ग्राम पंचायत आवास निवासी ग्राम दबरा ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि बीते रोज जब वह पंचायत भवन पहुंचा तो देखा कि पंचायत भवन का ताला टूटा हुआ पड़ा है। ताले टूटने की सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौके की जांच-पड़ताल की। जांच-पड़ताल में पता चला कि चोर पंचायत भवन का ताला तोड़कर यहां रखा इनवर्टर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने पंचायत सचिव की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!