
पटेल नगर की महिलाओं ने अपने हाथों से कन्याओं को कराया भोजन
शिवपुरी- चैत्र शुक्ल नवरात्रा के समापन अवसर पर पटेल नगर की महिलाओं ने पार्क पार्क में कन्या भोज का आयोजन किया। इस मौके पर पटेल नगर की महिलाओं से अपने हाथों से न केवल कन्याओं को भोजन कराया बल्कि उनके पैर पूजकर उन्हें उपहार व मिठाई भी वितरित की।
अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पटेल नगर की महिलाओं ने नवरा़ित्र के इस मौके पर कन्या भोज कराए जाने का संकल्प लिया था, जिसके तहत ही वहां की रहवासी महिलाओं ने स्वयं अपने पास से धन संचय कर पटेल पार्क में नवरात्रा के समापन अवसर पर कन्या भोज कराने का निर्णय लिया। इसी के तहत सांय को सभी महिलाएं पटेल पार्क में एकत्रित हुई तथा सभी आगन्तुक कन्याओं को स्वयं अपने हाथों से भोजन कराया। इसके साथ ही सभी महिलाओं ने बारी बारी से कन्याओं का रोली चावल से तिलक कर उनके पैर पूजे तथा उन्हें उपहार व मिठाई भी वितरित की।






Be First to Comment