Press "Enter" to skip to content

मवेशियों को भरकर बूचडख़ाने जा रहे पिकअप वाहन को पकड़ा, सुभाषपुरा पुलिस की कार्यवाही

file photo
शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना प्रभारी सुरेन्द्र यादव को बीती शाम मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग एक पिकअप वाहन में मवेशियों को भरकर बूचडख़ाने ले जाया जा रहा है। श्री यादव ने पुलिस बल के साथ भानगढ़ तिराहा एबी रोड पर वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान उन्होंने एक पिकअप वाहन को रोका जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें दो भैंस, एक पडिय़ा और दो पड़ा ठूंस-ठूंसकर क्रूरतापूर्वक लदे हुए थे। पुलिस ने वाहन में सवार चालक एवं अन्य लोग ईशान पुत्र छन्ने खान उम्र 21 वर्ष, जाकिर पुत्र नियामत खान उम्र 21 वर्ष, सोनू पुत्र रफीक खान उम्र 22 वर्ष निवासीगण ग्राम आमीआमा थाना पनिहार जिला ग्वालियर  से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह इन मवेशियों को बूचडख़ाने ले जा रहे थे। आरोपियों के पास मवेशी परिवहन करने संबंधी कोई लायसेंस नहीं पाया गया। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त कराकर आरोपियों के खिलाफ धारा 11क,घ,च,ड,ज पशुओं के प्रति क्रूरता निवा. अधि. 1960, 6,6क म.प्र. कृृषक पशु परि. अधि., 66/192 एमव्ही एक्ट, 34 ताहि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!